लखनऊ – कहीं भी कोई वाहन सड़क किनारे नहीं खड़ा किया जाएगा।

by | May 28, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विधानसभा में आश्वास्त किया है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीर हैं। उन्होंने शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान सपा के महबूब अली के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहन चाहे वे राजमार्गों पर हों या एक्सप्रेसवे पर, उनके कारण दुर्घटनाएं होती हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसीएस गृह द्वारा सभी जिलों के एसपी, डीएम को निर्देश भेजे जा चुके हैं कि कहीं भी कोई वाहन सड़क किनारे नहीं खड़ा किया जाएगा।ज्ञानवर्धन तब क्यों नहीं किया जब मंत्री थेदयाशंकर सिंह ने महबूब अली को जमकर आड़े हाथों लिया। दरअसल, महबूब अली ने अनुपूरक प्रश्न के वक्त कहा कि सुन लीजिए आपका ज्ञानवर्धन करना चाहता हूं। इस पर मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मैं भी परिवहन मंत्री हूं और आप भी परिवहन मंत्री रहे हैं, तब क्यों नहीं ज्ञानवर्धन किया और सुधार कर देते।