पॉलीटेक्निक चौराहे पर गलत दिशा से आते हुए पुलिस को देखकर भाग रहा ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें चालक के घायल होने पर नाराज ई-रिक्शा चालकों ने कलेवा तिराहे पर हंगामा करते हुए मुख्य सड़क जाम कर दी। आधे घंटे चले हंगामे की भनक पुलिस कर्मियों को लगी तो उन्होंने लाठी फटकारते हुए सभी को खदेड़ दिया। पुलिस की ओर से ई-रिक्शा चालकों पर हो रही कार्रवाई से ई-रिक्शा चालक नाराज थे। शुक्रवार दोपहर पुलिस कार्रवाई की नाराज ई-रिक्शा चालकों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। चालकों ने बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्हें हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे ई रिक्शा चालकों की वजह से आम लोगों को परेशान होना पड़ा।
लखनऊ – लाठी फटकारते हुए हंगामा कर रहे ई रिक्शा चालकों को पुलिस ने खदेड़ा

