लखनऊ – छापेमारी के डर से सहमे रहे दलाल

by | May 28, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सीएम के सख्ती के बाद आरटीओ कार्यालय में दलालों के दखल को जड़ से उखाड़ फेंकने की कवायद शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय में जिला प्रशासन के छापेमारी के डर से दलाल सहमे रहे। कार्यालय के भीतर जाने से कतराते रहे। इस दौरान कार्यालय परिसर और कार्यालय के भीतर दलालों की चहल-पहल नहीं होने से समूचा कार्यालय सन्नाटे में डूबा रहा।आरटीओ कार्यालय में चुटकियों में किसी वाहन की फाइल को तलाश कर निकालने देने वाले दलाल गायब रहे। दलालों की कमी से कर्मचारियों भाग दौड़ काफी रही। छापे के डर से दिन भर उथल पुथल की स्थिति बनी रही। दलालों ने भी छापे के डर से आरटीओ कार्यालय से दूरी बनाए रखी। यहां पर दिन भर यह अफवाह फैली रही कि शासन से यहां पर दलालों और भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों को छापा मार कर पकड़े जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान गेट पर सिर्फ आवेदकों की इंट्री होती रही। जहां गार्ड के जरिए दलालों के आवाजाही पर रोक लगी रही।