सीतापुर +शिकायत करना पड़ा महंगा, प्रधान

by | May 28, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सीतापुर। गांव में बने अस्थायी गोशाला में भूख से मर रहे गोवंशों की शिकायत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित युवक भाजपा का बूथ अध्यक्ष बताया जा रहा है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर थाने पर दी है। घटना बीते गुरुवार की है। पीड़ित रामनरेश मिश्र ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि महोली थानाक्षेत्र के गांव मोहरनिया में गोवंश के लिए बाड़ा बना हुआ है । जिसमें करीब तीन दर्जन गोवंश बंद थे। आरोप है कि चारा, पानी की व्यवस्था न होने से करीब एक दर्जन गोवंशों ने भूख से तड़प कर दम तोड़ दिया हैं। इसकी शिकायत उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर डीएम से की थी जिसकी जांच बीते गुरुवार को हो रही थी। इस बात से बौखलाए ग्राम प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर रामनरेश को पीट दिया। वहीं गांव के प्रधान का कहना है कि विपक्षियों ने भी मारपीट की है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।