सीतापुर, संवाददाता। सिधौली तहसील परिसर में शुक्रवार दोपहर अधिवक्ता सभागार में बार एसोसिएशन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम प्रसाद गौतम की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन की आम सभा में उप जिलाधिकारी के स्थानांतरण पर अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। तथा साथ ही शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने आए नवांगुत उप जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह का कार्यालय पहुंच कर स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। उप जिलाधिकारी ने बार एसोसिएशन के मौजूद पदाधिकारियों तथा सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके रहते किसी भी अधिवक्ता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी तथा अधिवक्ता मौजूद रहे।
सीतापुर -तबादले पर वकीलों ने बांटी मिठाई

