अमेठी संवाददाता : सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अम्बार, लोगों को बना रहा बीमार अमेठी विकाशखण्ड शुकुलबाज़ार के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में लाखों की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय देखरेख के अभाव में गंदगी ग्रस्त देखा जा रहा है जिसमें लोग शौच जाने से हिचकते है नियुक्त चौकीदार भी देखरेख की जिम्मेदारी छोड़कर जा चुका है। ग्राम पंचायत मवैया रहमत गढ का सामुदायिक सुलभ शौचालय केन्द्रीय वित्त आयोग के अधीन निर्मित कराया गया है जिसे सार्वजनिक सुलभता की दृष्टि से होना चाहिए था किन्तु ग्राम पंचायत धनेसा राजपूत में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाजार शुकुल के परिसर में निर्मित कराया गया है। बरहालअस्पताल ही सही, जहाँ उपचार कराने आये मरीजों व उनकी परिचर्या में आने वाले लोगों की शौचालय की सुलभता से उपयोगी सिद्ध हो रहा सामुदायिक शौचालय अब स्वच्छता मिशन को टेढी निगाहों से देख रहा है कारण कि कुछ महीने काम करने के बाद चौकीदार भी किसी कारण छोड़कर चला गया है। अब देख रेख व सफाई के अभाव में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है जो लोगों को बीमार बनाने पर तुला हुआ है। शौचालय की सुलभता -स्वच्छता के अभाव से ग्रसित और जिम्मेदारों की उदासीनता की पोल खोलते देखा जा रहा है। अस्पताल के कुछ कर्मियों ने बताया कि चौकीदार कई महीने से नही आ रहा है।शौचालयों के दुर्दशा की यह तो एक बानगी मात्र है ऐसी ही कई ग्राम पंचायत हैं जहाँ शौचालयों में ताले लटक रहे हैं। बहरहाल अस्पताल में निर्मित शौचालय के चौकीदार नही होने के कारण तो नही बताया जा सका लेकिन सफाई करवाने की बात एडीओ पंचायत (अतिरिक्त चार्ज) विजय यादव द्वारा कही गई है।
अमेठी – सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अंबार, लोगों को बना रहा बीमार

