अमेठी – क्षेत्र के राजकीय नलकूपों की हालत सुस्त अधिकारी मस्त जनप्रतिनिधि बेखबर

by | May 29, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अमेठी संवाददाता : अमेठी विकाशखण्ड शुकुलबाज़ार क्षेत्र के अंतर्गत नलकूपों की खराबी के कारण क्षेत्र के किसानों को फसलों की सिंचाई करने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत अभियांत्रिकी नालियों के खराब होने के कारण राजकीय नलकूप महज दिखावा साबित हो रहा है। परंतु खराब सरकारी नलकूपों का कोई भी फुरसहाल नहीं।नलकूप विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही एवं उपेक्षा के चलते किसानों को सस्ते दर पर खेतों की सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की मंशा तार-तार हो रही है । क्षेत्र के किसानों को फसलों की सिंचाई करने में मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है । क्षेत्र के ग्राम सभाओ के जौदिल मऊ समदा पूरे झाउ हरखू मऊ मांझ गांव आदि विकासखंड क्षेत्र के गांवो में 14 राजकीय नलकूप स्थापित है आधा दर्जन से ज्यादा नलकूप विगत वर्षों से खराब पड़े हुए हैं ।किसी नलकूप की पाइपलाइन ध्वस्त तो किसी का मोटर जला टूटी नाली जला मोटर नलकूप की उपयोगिता पर पानी फेरने में पीछे नहीं स्थानीय किसानों का कहना है कि सरकारी नलकुपो के भरोसे खेतों की सिंचाई के बारे में सोचना बेकार है। शिकायत करने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी के कानों में जू तक नहीं रेंगते।तथा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता स्थानीय किसानों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन आज तक हाल उससे भी बदतर जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।