सीतापुर – भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी विकासखंड बिसवां की ग्राम पंचायत राजा करनाई

by | May 29, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवा नगर सीतापुर । विकासखंड बिसवा की ग्राम पंचायत राजे करनाई मैं ग्राम प्रधान लाल मोहम्मद व ग्राम विकास अधिकारी विमल रावत द्वारा योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पलीता लगाने का काम किया जा रहा है ग्राम पंचायत में अस्थाई गौशाला निर्मित है लेकिन गौशाला में केवल 10-12 गोवंश मौके पर मौजूद मिले जबकि ग्राम वासियों का कहना है की आवारा पशु हम लोगों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं हम लोग रात दिन खेत की रखवाली करते हैं लेकिन ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी आवारा पशुओं को पकड़वा कर गौशाला में रखना उचित नहीं समझते ग्रामीणों का यह भी कहना है की जो ग्राम पंचायत में अस्थाई गौशाला बना हुआ है केवल खानापूर्ति के लिए बनाया गया है अगर हम सब ग्रामीण आवारा पशुओं को पकड़ कर के गौशाला में छोड़ने आते हैं तो प्रधान द्वारा उसको नहीं लिया जाता है बात यहीं तक सीमित नहीं ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा विद्यालय में जो शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है उसमें पुरानी ईटें और घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है लेकिन ब्लॉक स्तर पर बैठे उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर के जांच करना उचित नहीं समझा गया इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी विमल रावत से जब बात की गई तो उन्होंने कहा मेरी जानकारी में नहीं है मौके पर जा करके देखता हूं सवाल इस बात का है ग्राम पंचायत में कार्य चल रहा है ग्राम विकास अधिकारी के संज्ञान में नहीं है ऐसे कैसे होगा विकास ग्राम पंचायत का, कैसे पूर्ण होगा योगी सरकार का सपना अगर ऐसा ही रहा तो ग्राम पंचायतों के विकास का सपना योगी सरकार का साकार होता नजर नहीं आ रहा है अस्थाई गौशाला मैं गोवंश के संबंध में डॉ आसाराम से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा लेकिन सवाल इस बात का उठता है की योगी सरकार किसी भी किसानों की फसलों का नुकसान ना हो इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में अस्थाई गौशाला बनवाने का निर्देश दिया और घूम रहे आवारा पशुओं को गौशाला मैं शिफ्ट करने की बात कही लेकिन ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारियों ने योगी सरकार के दिशा निर्देश को अपनी कमाई का जरिया बना रखा है अब देखना यह होगा क्या उच्च अधिकारियों द्वारा लापरवाह ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर कोई कार्यवाही करते है या इसी तरह से मूकदर्शक बनकर बैठे रहेंगे यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा