पहला सीतापुर । पहला ब्लॉक सभागार में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बेंगलुरु के वित्तीय सहयोग से संचालित की जा रही परियोजना कोविड-19 टीकाकरण परियोजना का समापन ब सजीव समारोह 28 मई 2022 को आयोजित किया गया कार्यक्रम में परियोजना के कार्य क्षेत्र पहला ब्लॉक की 57 ग्राम पंचायत में कार्यरत स्वयंसेवक और नागरिक नेताओं समूह की महिलाओं एवं समुदाय को बुलाया गया था कार्यक्रम में अतिथि के रूप में CHC पहला से डॉ अमित, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमा वर्मा, बीपीएम अनुपम वर्मा, एडीओ आईएसबी संजीव कुमार गुप्ता, खंड विकास कार्यालय के बाबू शकील जी समेकित बाल विकास परियोजना से प्रभारी सीडीपीओ सुनीता जी तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्राम प्रधान ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम का संचालन पेश संस्था के निदेशक थॉमस थॉमसन जी ने किया उन्होंने परियोजना के संचालन के दौरान आयोजित की गई गतिविधियों एवं 100 प्रतिशत टीकाकरण कराने में प्राप्त सफलता को सभी के भी साझा किया साथ ही परियोजना के दौरान स्वास्थ्य विभाग एनएचएम व अन्य विभागों से मिले सहयोग की सराहना की व सभी को इस सफलता के लिए भागीदार बताते हुए कहा कि सभी की भागीदारी से ही यह सम्भव हुआ है। कार्यक्रम के दौरान 28 मई महावारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष में सभी पुरुष प्रतिभागियों से महावारी सुरक्षा प्रबंधन पर प्रश्न उत्तर के माध्यम से जानकारियों को साझा किया गया। परियोजना में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए ग्राम पंचायतों के 30 नागरिक नेताओं 20 स्वयंसेवकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया साथ ही विभिन्न विभागों से मिले सहयोग को ध्यान में रखकर डॉ अमित, अनुपम वर्मा, उमा वर्मा, शकील बाबू, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान आईसीडीएस से सुनीता जी आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आए अतिथियों ने अपने उद्बोधन के दौरान संस्था व परियोजना के दौरान किए गए कार्यों एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए संस्था को बधाई दी गई और उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा विभाग के सहयोग से हस्तक्षेप पंचायतों में 100 प्रतिशत टीकाकरण कराना एक बहुत ही अच्छा और गंभीरता प्रकार है उन्होंने संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी ऐसे कार्यों को करते हो रहने के लिए प्रेरित किया। समापन कार्यक्रम के सफल संचालन में इस संस्था की कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर बीना पांडे, एमआईएस हरिओम बाजपेई शैलजा कांत मिश्रा, ऋतिक अवस्थी, शैलेन्द्री, तनुजा, आकांक्षा एवं लता सिंह का विशेष योगदान रहा।
सीतापुर -स्वयं सेवक और नागरिक नेताओं समूह की महिलाओं एवं समुदाय को बुलाया

