उत्तर प्रदेश -विभाग में बड़ा फेरबदल- 11 आईपीएस अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया

by | May 30, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

यूपी पुलिस विभाग में रविवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने छह जिलों के एसपी समेत 11 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। बुलंदशहर, रायबरेली, अंबेडकरनगर, देवरिया, हमीरपुर और मैनपुरी में नए कप्तान की तैनाती की गई। अनिल कुमार सिंह डीआईजी पीएसी बने और वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी रायबरेली के पुलिस अधीक्षक बनाए गए।शिवम पटेल हमीरपुर के एसपी बने। संतोष कुमार सिंह को अप्पर पुलिस आयुक्त वाराणसी बनाया गया। श्लोक कुमार को बुलंदशहर एसपी बनाया गया। आलोक प्रियदर्शी एसपी रायबरेली बने। अजीत कुमार सिन्हा एसपी अंबेडकर नगर बनाए गए। तेज स्वरूप सिंह एसपी कानपुर आउटर और श्रीपति मिश्रा पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी बनाया गया। संकल्प शर्मा एसपी देवरिया बने। अशोक कुमार राय पुलिस अधीक्षक संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ और कमलेश दीक्षित पुलिस अधीक्षक मैनपुरी बनाए गए।