लखनऊ – अब घंटाघर से अतरौली पांच ई बसें और चलेंगी

by | May 30, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ। चौक घंटाघर से दुबग्गा होते हुए अतरौली तक जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए राहत की खबर है। सोमवार से इस रूट पर पांच और ई बसों का संचालन शुरू हो रहा है। इससे घंटाघर से अतरौली तक सवारियों का आवागमन आसान हो जाएगा। वर्तमान में इस रूट पर दस ई बसें चल रही है। जोकि यात्रियों की भीड़ के चलते फुल होकर चलती हैं। इस वजह से पांच और ई बसों को इस मार्ग पर जोड़ा गया है।