वाराणसी शहर के संवेदनशील स्थानों पर फेस रिकग्निशन कैमरों की संख्या और बढ़ेगी। स्मार्ट सिटी के सहयोग से 720 स्थानों पर 128 करोड़ रुपये की लागत से कैमरे लगाए गए हैं। जिनकी मदद से पूरे शहर की निगरानी की जा रही है। 22 संवेदनशील स्थानों पर फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए गए हैं।सिगरा स्थित शहीद उद्यान में स्मार्ट सिटी का कमांड कंट्रोल सेंटर बना है। इसमें एक अलग कमरा है, जहां पर 50 से अधिक कंप्यूटर मॉनिटर लगाए गए हैं। निगरानी के लिए अभी पुलिस विभाग की ओर से एक्सपर्ट आने बाकी हैं। जल्द ही पुलिस की ओर से यहां विशेषज्ञ बैठेंगे जो भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैनी नजर रखेंगे।सुरक्षा से जुड़े हर पहलुओं पर विचार विमर्शपुलिस प्रशासन लगातार कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दे रही है। यही कारण है कि सुरक्षा से जुड़े हर पहलुओं पर विचार विमर्श किया जा रहा है। उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद फेस रिकग्निशन कैमरे लगाने की शुरुआत होगी। कैमरे की खासियत है कि यह चेहरे को बखूबी पहचान लेता है। इससे अपराधियों को पकड़ने में आसानी होती है। अब यदि कोई अपराधी वाराणसी में कोई अपराधी सड़कों पर निकलेगा तो वो फेस रिकग्निशन कैमरे से बच नहीं पाएगा। वाराणसी स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने कहा कि शहर में 22 जगहों पर फेस रिकग्निशन कैमरे लगे हैं। इनकी संख्या बढ़ाने पर विचार चल रहा है। पुलिस यहां के कंट्रोल रूम में बैठेगी और अपनी आवश्यकता के अनुसार कैमरों की संख्या बढ़वाएगी। फिलहाल कंट्रोल रूम बन गया है। पुलिस के विशेषज्ञ जल्द यहां बैठेंगे।
वाराणसी -सड़कों पर निकले अपराधी तो तुरंत होगी पहचान, जानें क्या है स्मार्ट सिटी का प्लान

