बलरामपुर – जिला स्तरीय बाल श्रम उन्मूलन समिति की बैठक

by | May 30, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बलरामपुर संवाददाता -जिला स्तरीय बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति बैठक जनपद गोंडा जिलाधिकारी महोदय, गोंडा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, गोंडा में जिला स्तरीय बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति, गोंडा की बैठक सम्पन्न हुई। श्री योगेश दीक्षित, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, गोंडा द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिवसों की कार्ययोजना के अंतर्गत नया सवेरा योजना से आच्छादित जनपदों में चिन्हित हॉटस्पॉट (ग्राम पंचायत/ शहरी वार्ड) को बाल श्रम मुक्त घोषित किया जाना है, जिसके अंतर्गत बाल श्रम मुक्त घोषित किए जाने हेतु दिनांक 12 जून 2022 को अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोंडा द्वारा उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया कि वर्तमान में नया सवेरा योजना के अंतर्गत जनपद गोंडा के 10 ग्राम यथा कटरा बाजार के 06 ग्राम सर्वांगपुर, गंडाही, पूरे बहोरी, रायपुर फकीर, चरेरा एवं वीरपुर कटरा तथा मनकापुर के 04 ग्राम मछली गांव, कुडासन, दतौली, बनकसिया को बालश्रम से मुक्त कराने जाने का ग्राम स्तर एवं ब्लॉक स्तर से प्रस्ताव को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा अवगत कराया गया कि इन ग्रामों/ब्लॉकों के ग्राम/ब्लॉकों के ग्राम बाल संरक्षण/ खंड बाल संरक्षण समिति की बैठक में इन ग्रामों को बालश्रम से मुक्त घोषित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है तथा वर्तमान में उक्त प्रस्ताव का अनुमोदन जिलाअधिकारी की की अध्यक्षता में गठित जनपदीय बाल श्रम उन्मूलन समिति द्वारा किया जाना अपेक्षित है, से संबंधित प्रस्ताव को चर्चा के उपरांत समिति द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्राधिकारी सदर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन, उप निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, डिवीजनल रिसोर्स पर्सन यूनीसेफ के साथ योगेश दीक्षित श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सतेंद्र प्रताप श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोंडा, चंद्रेश यादव टीआरपी व श्रम विभाग के कर्मचारी गण बैठक में उपस्थित रहे