सीतापुर – चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सेवा निवृत होने पर समूचे स्टॉफ ने दी नम आंखों से बिदाई

by | May 31, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

पहला सीतापुर संवाददाता। ब्लॉक पहला क्षेत्र के सरैया राजा साहब में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला के चतुर्थ श्रेणी की आज मंगलवार को उनतालीस वर्ष की सेवा पश्चात नम आंखों से विदाई की गई । मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामचंद्र जो पहला अस्पताल में करीब 39 वर्षो से सेवारत थे उनकी आज मंगलवार को सेवाकाल पूर्ण होने पर समूचे स्वास्थ्य कर्मियों ने भाव भीनी बिदाई की और उनके सहयोग तथा सेवा की सराहना की । तथा उन्हें स्मृति चिन्ह आदि प्रदान किए इस अवसर पर डॉ अजय नारायण वर्मा,डाक्टर अंकित वर्मा, स्वाथ्य शिक्षा अधिकारी उमा वर्मा ,बी पी एम अनुपम वर्मा,सरोज वर्मा, अलका वर्मा,शंभू दयाल, स्टाफ नर्स शकुंतला चौधरी, प्रीति वर्मा,नीलम आदि काफी संख्या में स्वास्थ कर्मी मौजूद रही