अयोध्या – राम मंदिर क्षेत्र के आसपास की शराब की दुकानों के लाइसेंस निरस्त

by | Jun 1, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर क्षेत्र के आसपास शराब की दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। यह जानकारी आबकारी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने मंगलवार को विधान परिषद में दी है। बसपा सदस्य भीमराव अम्बेडकर के सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि नियमों के मुताबिक स्कूल, आवासीय क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों की निश्चित सीमा की परिधि में मदिरा की दुकानें नहीं खोली जा सकती। भीमराव अम्बेडकर ने कहा था कि अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र की बस्तियों में स्थापित सरकारी देशी मदिरा की दुकानों को हटाया जाए।