जल्द ही लखनऊ देखेगा एशिया के जूनियर टेनिस खिलाड़ियों का जलवा

by | Jun 1, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ। जल्द ही लखनऊ एशिया के जूनियर टेनिस खिलाड़ियों का धमाकेदार खेल देखेगा। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन को एशियाई जूनियर टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी मिल गयी है। जैसे ही फेडरेशन तारीख आवंटित करेगा वैसे ही इसकी तैयारियां शुरू हो जाएंगी।प्रतियोगिता लखनऊ में एसडीएस अकादमी या गोमतीनगर के विजयंतखण्ड स्टेडियम में होगी। तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता में अण्डर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं हिस्सा लेंगे। भारत के अलावा थाईलैण्ड, कोरिया, चीन, श्रीलंका, इण्डोनेशिया जैसे देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आइटा रैंकिंग वाले खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 32-32 खिलाड़ियों का मेन ड्रा होगा। इसके अलावा क्वालीफाइंग राउण्ड से छह-छह खिलाड़ी मेन ड्रा में पहुंचेंगे। चूंकि प्रतियोगिता लखनऊ में हो रही है ऐसे में राज्य के चार खिलाड़ियों को वाइल्ड कार्ड एंट्री दी जाएगी। मेन ड्रा के लिए बाकी खिलाड़ियों का चयन आइटा रैंकिंग के हिसाब से करेगी।उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ में अरसे बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हो रही है। राजधानी में ग्रासकोर्ट नहीं हैं। ऐसे में इसका आयोजन सिंथेटिक कोर्ट पर होगा। एसडीएस अकादमी या विजयंतखण्ड गोमतीनगर में किसी एक स्थान पर प्रतियोगिता करायी जाएगी।