सीतापुर संवाददाता : सरवाहनपुर के पंचायत भवन मरम्मत की आंड़ मे प्रधान द्वारा की जा रही धांधली भवन के आसपास गंदगी का लगा अम्बार एक तरफ योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से स्वछता मिशन अभियान के रूप में चलाया जा रहा है दूसरी तरफ बिसवां ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरवाहन पुर मे बने पंचायत भवन में गंदगी का अम्बार तो लगा ही है जानवरों को चारा खिलाने वाली नादें खूटां आदि गड़े हैं पहले से ही बने पंचायत भवन की हालत जर्जर है जिसे प्रधान द्वारा ठीक तो करवाया जा रहा लेकिन जिस सीमेंट मसाले का प्रयोग किया जा रहा है वह मानक विहीन बहुत ही घटिया किस्म की सामग्री से मरम्मत कार्य किया जा रहा है इतना ही नहीं पंचायत भवन की दीवारों में कहीं-कहीं मसाला लगाकर ठीक किया जा रहा है जिसे बाद में रंग रोगन के बाद पूरे पंचायत भवन मरम्मत का पैसा प्रधान व सचिव द्वारा निकाल लिया जाएगा ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से प्रधान व सचिव के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है
सीतापुर -पंचायत भवन मरम्मत की आंड़ मे प्रधान द्वारा की जा रही धांधली भवन के आसपास गंदगी का लगा अम्बार

