यूपी के सीतापुर में डीजे पर डांस को लेकर बरातियों और घरातियों में जमकर मारपीट हो गई। आधा दर्जन लोग जिला अस्पताल पहुंचे हैं। दूल्हा भी अपनी जान बचाकर घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचा है। हालांकि पुलिस ने दूल्हे को अस्पताल से ले जाकर शादी करवा दी मगर अभी विदाई नहीं हुई है। लड़की पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।मामला हरगांव थानाक्षेत्र के सकलनपुरवा गांव की है। यहां कमलापुर के गोबरापुर गांव से आशीष की बारात आई थी। बारात में ही लड़की पक्ष से एक 14 वर्ष का बच्चा डांस करते गिर पड़ा इस पर ग्रामीण भड़क गए और बारात दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई। मामला बढ़ गया। आरोप है कि जननातियों की ओर से बारात पर गुम्मे फेंके गए और कुछ लोगों को बंधक बनाकर मारा गया।गुम्मो की बारिश में दूल्हा अपनी कार लेकर गांव से बाहर हो गया। गांव के ही कुछ बुजुर्गों से मामला शांत कराया इस बीच सभी बाराती भाग गए। दूल्हा घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया है। पुलिस दूल्हे को ले गई और शादी करवा दी। दोनों पक्षों में अभी तनाव बना हुआ है।
सीतापुर – डांस को लेकर भिड़े बराती-घराती, पुलिस ने दूल्हे को अस्पताल से ले जाकर कराई शादी

