कोर्ट के आदेश पर चारबाग और पॉलीटेक्निक पर जाम से निपटने की कवायद पटरी से उतरती नजर आ रही है। अभी तक जाम से निपटने की की गई सख्ती नाकाफी हो रही है। पॉलीटेक्निक चौराहे के आसपास ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और वेब के सामने सर्विस लेन से गलत दिशा में आने वाले वाहन जाम का कारण बन रहे हैं।बुधवार चारबाग के मुख्य मार्गो पर जाम रहा। स्टेशन के सामने बेतरतीब खड़े ऑटो और ई-रिक्शा वाले जाम की वजह जरूर बने रहे। स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के सिपाही यहां तैनात रहे फिर भी पटरी दुकानदार सड़क किनारे दुकानें सजाने लगें। पटरी दुकानदारों के लिए बनी पीली पट्टी खाली नजर आए।रात में रोडवेज बसों से लग रहा जामचारबाग में दिन में तो यातायात सामान्य है। मगर रात नौ बजे के बाद चारबाग से गुजरना आसान नहीं है। इसके पीछे वजह यह है कि रोडवेज बसें सड़क पर पार्किंग कर रही हैं। इससे मवैया से आने वाला ट्रैफिक जाम में फंस रहा है। मामले में चारबाग बस स्टेशन के प्रभारी काशी प्रसाद बताते है कि बाहरी डिपो के चालकों की मनमानी है। संबंधित डिपो को पत्र भेजकर चेतावनी दी जाएगी।