ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय में दलालों को भगाने के लिए पुलिस का सहारा लिया गया है। बुधवार दोपहर आरटीओ प्रशासन आरपी द्विवेदी ने सरोजनीनगर पुलिस टीम के साथ परिसर में छापेमारी की। इस दौरान दलाल परिसर छोड़ भाग खड़े हुए। काफी देर तक पुलिस परिसर में इधर-उधर घूमती रही। पर कोई भी दलाल पकड़ में नहीं आया। इस दौरान घंटों कार्यालय में अफरा-तफरी का महौल रहा।दरअसल, सीएम ने प्रदेश भर के आरटीओ कार्यालय में दलालों के दखल को खत्म करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ आरटीओ कार्यालय में छापेमारी करते हुए दलालों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है। इस अभियान में अभी तक किसी भी आरटीओ कार्यालय से दलाल नहीं पकड़े गए। पर इस दौरान डीएल और वाहन संबंधी काम करने आए आवेदन जरूर भटकते रहे। क्योंकि कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी दलालों के भगाने के अभियान में जुटे रहे।
लखनऊ -पुलिस का छापा, भागे दलाल

