बलरामपुर संवाददाता : बाल विवाह करना कानूनन अपराध है जनपद बलरामपुर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित 7 जनपदों में बाल विवाह,भिक्षावृत्ति,बाल श्रम व मानव तस्करी की रोकथाम हेतु 25 अप्रैल 2022 से 20 जुलाई 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में 1 जून 2022 से 20 जून 2022 तक कार्ययोजना तैयार कर,जिसमे जनपद बलरामपुर के 05 थानों के अंतर्गत आने वाले इस तरह के ग्राम जो नेपाल बॉर्डर से सटे हुए है उन ग्रामो में तिथि वार संवाद एवम् रेस्क्यू कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक.02.06.2022 को थाना-हरैया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम-भदवार, बरहवा, रमवापुर रौतार ग्रामो के प्राथमिक विद्यालय परिसर में और अन्य गांव के विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर ग्रामों के ग्राम प्रधानों, ,आशा बहुओं, बीडीसी सदस्य, आगनबाडी सहायिका, ग्राम रोजगार सेवक आदि ग्रामीण सदस्यो को बुलाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आ0 पप्पू सिंह,आ0 ब्रजमोहन,म0आ0अंकिता सिंह, म0आ0 रंजना रावत एएचटीयू जनपद बलरामपुर व बीट आ0 अखिलेश यादव व बीट आ0 राम सिंगार गौड़ थाना-हरैया जनपद- बलरामपुर। ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान से श्री ओकरनाथ चौधरी व खुशीराम आदि कर्मचारी गण ने प्रतिभाग किया ।
बलरामपुर -बाल विवाह करना कानूनन अपराध

