सीतापुर -सरसा खुर्द का ट्रांसफार्मर फुंका, तीन दिनों से बिजली गुल

by | Jun 2, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सीतापुर संवाददाता। बिसवा नगर सीतापुर ।विकास खण्ड बिसवा के गोवर्धन पुर फिदर के सरसा खुर्द में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर मंगलवार की शाम फुंक गया था। तब से बिजली नहीं आई है। शिकायत के बाद ट्रांसफार्मर नहीं बदला मिली जानकारी के अनुसार विकास खण्ड के सरसा खुर्द में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर मंगलवार की शाम फुंक गया था। तब से बिजली नहीं आई है। शिकायत के बाद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बिजली न आने से पूरे गांव के लोग परेशान हैं। गर्मी बढ़ते ही बिजली भी उपभोक्ताओं को दगा देने लगी है। ट्रांसफार्मर जलने की खबरे प्रतिदिन सुर्खियों में आती रहती हैं मंगलवार शाम को बिजली सप्लाई के दौरान ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ अचानक दग गया। जिससे पूरे गांव का लाइट चली गई। स्थानीय लोगों ने विभाग को फोन पर सूचना दी। लेकिन कोई हल नहीं निकला। आलम यह है कि गर्मी से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। बीते दिनो सरकार द्वारा चौबीस घंटे के अन्दर जले ट्रांसफार्मर को बदल कर समस्या खत्म की जाएगी का आदेश था। लेकिन यह व्यवस्था कहां चली गई, इसका कोई पता नहीं है ।इस संबंध में जे ई बिसवा ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति चालू की जाएगी