लखनऊ -15 मजदूर परिवारों के 73 सदस्य मुक्त कराए

by | Jun 4, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ईंट भट्ठा मालिक और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्टराष्ट्रीय मानवाधिकारी आयोग के दखल के बाद लखनऊ के एक ईंट भट्ठे पर बिहार के 15 बंधवा मजूदर परिवारों को मुक्त कराया गया। इनमें महिलाओं व बच्चों समेत करीब 73 सदस्य थे। गुरुवार दोपहर से लेकर रात के तीन बजे तक चली कार्रवाई के बाद प्रशासन इन मजदूरों को बिहार के गया जिले को रवाना कर दिया।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में एक सोशल एक्टिविस्ट द्वारा की गई शिकायत के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को श्रम, तहसील, मानवाधिकार व पुलिस की संयुक्त टीम ने बीकेटी तहसील के रैथा रोड पर लक्ष्मीपुर गांव में गुड ब्रिक फील्ड पर छापा मारा। सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार ने बताया कि मजदूरों को मुक्त कराने से लेकर उन्हें बिहार भेजने तक करीब 12 घंटे लगे। गुड ब्रिक फील्ड के भट्ठा मालिक और बिहार के एक ठेकेदार संतोष सिंह के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है। एसडीएम बीकेटी ने बताया कि मजदूरों को मुक्त कराकर उनके घर बिहार भेज दिया गया है।तीन वर्षों से भट्टे पर कर रहे थे काममानवाधिकार कार्यकर्ता जाहिद हुसैन ने बताया कि तीन वर्ष से मजदूरों को ठेकेदार संतोष भेजता था। हर वर्ष यह लोग सितम्बर माह में आते हैं और जुलाई तक बारिश से पहले घर लौट जाते हैं। इन्हें तय मानकों के हिसाब से मजदूरी भी नहीं दी जाती है।मजदूरों को दिलाई मजदूरीमुक्त कराए गए मजूदरों को अधिकारियों ने मजदूरी भी दिलवाई। सभी को पांच-पांच हजार नगद तथा 10 -10 हजार का चेक दिलाया गया। किराए की बस कराकर उन्हें गया (बिहार) भेजा गया।