लखनऊ – टेम्पो स्टैण्ड पर फायरिंग, अफरातफरी मची

by | Jun 4, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

राजाजीपुरम में गुरुवार रात न्यू टेम्पो स्टैण्ड पर वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दो युवक बाल-बाल बच गये। गोली चलने से स्टैण्ड पर अफरातफरी मच गई। तालकटोरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।बुद्धेश्वर विहार के रहने वाले विशाल मिश्र दोस्त सुमित के साथ टेम्पो स्टैण्ड के पास चाय के होटल पर बैठे थे। इसी दौरान वहां नीरज सिंह, पंकज सिंह, देवेन्द्र शुक्ला, आदित्य सिंह और रविदत्त पहुंच गये। इनके बीच विवाद शुरू हो गया। बवाल बढ़ने पर एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। विशाल का आरोप है कि फायरिंग में वह और उनका साथी सुमित बाल-बाल बचे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। तब तक एक पक्ष फरार हो गया था। इंस्पेक्टर वीर सिंह ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब तक की पड़ताल में वर्चस्व कायम करने को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। दूसरे पक्ष से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। विशाल ने फायरिंग करने वाले एक युवक का नाम लिया है। इस सम्बन्ध में तथ्य जुटाये जा रहे हैं