कृष्णानगर कोतवाली में युवती ने सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। समीक्षा अधिकारी पर शादी का झांसा देने का भी आरोप लगा है। जिसके आधार पर समीक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गाजीपुर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ा है।बरिगवां निवासी युवती के मुताबिक समीक्षा अधिकारी गोविंद से उसकी दोस्ती थी। जो मूल रूप से कौशाम्बी के सादिकपुर का रहने वाला है। पीड़िता के मुताबिक गोविंद ने युवती से शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ कई बार जबरन संबंध बनाए थे। एतराज जताने पर जल्द शादी करने की बात कहता था। इस बीच युवती गर्भवती हुई थी। जिस पर आरोपी ने गर्भपात कराया था। विरोध करने पर युवती को बहाने बना कर बहला लेता था। करीब दो साल से यौन प्रताड़ना झेल रही युवती के मुताबिक संबंध बनाने से मना करने पर उसे पीटा जाता था। आरोपी ने शादी करने से भी मना कर दिया था। इसके बाद पीड़िता ने कृष्णानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर आलोक राय के मुताबिक समीक्षा अधिकारी गोविंद को गिरफ्तार किया गया है।किशोरी के साथ किया था दुष्कर्मइंस्पेक्टर गाजीपुर रामेश्वर कुमार के मुताबिक अमेठी निवासी सत्यम शुक्ला को पॉलीटेक्निक चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने किशोरी के साथ दुराचार किया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक सत्यम ने युवती से दोस्ती करने के बाद उसे नशीला पदार्थ दिया था। इसके बाद दुराचार कर आरोपी फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि 28 मई को किशोरी ने मुकदमा दर्ज कराया था।
लखनऊ – झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला समीक्षा अधिकारी गिरफ्तार

