राजधानी की सड़कों पर दौड़ रहे खतरनाक स्कूली वाहनों पर आरटीओ ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। ऐसे 1127 खटारा स्कूली वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए गए। ये वाहन वर्षों से बिना फिटनेस कराए स्कूली बच्चों को ढो रहे थे। ये वाहन कंडम घोषित कर दिए गए। वाहन की फिटनेस के लिए नोटिस दी गई थी। इसके बावजूद स्कूल वाहन मालिकों ने अपनी बस और वैन का फिटनेस नहीं कराया।709 स्कूलों के बच्चों को ढो रहे है जर्जर वाहनबिना फिटनेस दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर पहली कार्रवाई करने से स्कूल वाहन मालिकों के बीच हड़कंप मच गया है। एआरटीओ प्रशासन अखिलेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ के 709 स्कूलों के नाम से दर्ज 1119 स्कूली वाहनों के पंजीयन निलंबित कर दिये। इन कंडम वाहनों से स्कूली बच्चें ढोए जा रहे थे।फैक्ट-नामचीन स्कूल वाहनों की मनमानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज पर कार्रवाई शून्य रही-सीएम के निर्देश पर दो हफ्ते में स्कूली बस और वैन की फिटनेस रिपोर्ट देनी होगी
लखनऊ -1119 स्कूली वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद

