लखनऊ -युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

by | Jun 4, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ के मलिहाबाद में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हत्या अवैध संबंध के शक में की गई है। वहीं इस गोलीबारी में एक अन्य युवक भी गोली लगने से घायल हो गया है, जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। राजधानी जिले में दिनदहाड़े हुई इस हत्या मामले की संदिग्धता देखते हुए एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।एक गोली कनपटी पर दागीजानकारी के मुताबिक, मलिहाबाद के गांव रसूलपुर में आज दोपहर दो बजे के करीब इलाके में गोली चलने से सनसनी फैल गई। गोली चलने की आवाज सुन लोग जमा हुए तो पता चला कि गांव के ही युवक चैनू (35) पुत्र मुस्ताक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया गया कि चैनू गांव के पास ही बेहटा नाला पर बने छोटे डैम पर अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था, जिसको गांव के ही विमलेश उर्फ राका ने गोली मारी है। राका ने चैनू को दो गोली मारी। एक गोली कनपटी पर दागी गई, जिससे चैनू की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक के भाई ने थाने में दी तहरीर में बताया कि चैनू करीब 10:30 बजे विमलेश उर्फ राका यादव व कमलेश यादव, ललित यादव, सतीश यादव के साथ बेहटा नाला में नहाने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आया तो वह चैनू को ढूंढ़ने के लिए नाले की तरफ गया। जहां उसने देखा कि चैनू के सिर में विमलेश उर्फ राका ने दो गोली मारी और भाग गया, जिससे उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। तहरीर देकर यह भी बताया कि सतीश यादव गोली मारते समय चैनू को पकड़े हुए था जिससे उसके हाथ में गोली लगी है। उधर, सतीश का कहना है कि विमलेश की हवाई फायरिंग में गोली के छर्रे उसके हाथ में लगे हैं।अवैध संबंध के शक चलते की गई हत्याएसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने बताया कि आरोपी विमलेश उर्फ राका को शक था कि चैनू का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी की रंजिश के चलते आरोपी विमलेश ने चैनू को गोली मारी है। हालांकि हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जुटी हुई है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि मृतक का भी कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, हालांकि पिछले 27 मई को उसके भाई यासीन पर गैंग्स्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।