सीतापुर संवाददाता : पक्की सड़क पर गंदे पानी के जलभराव व ऊबड़ खाबड़ सड़क पर ग्रामीणों का निकलना दूभर एक तरफ योगी व मोदी सरकार प्रदेश में गड्ढा मुक्त सड़को का दावा कर रही है दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी योगी सरकार के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं उसी क्रम में सीतापुर विसवां मार्ग से निकला पेंटेड रोड जो शुरेसपुर मौहारी गांव के पास से निकल कर इटदहा, रमईपुररेलवे स्टेशन को जोड़ते हुए लहरपुर बिसवां मार्ग में जाकर मिलता है ग्राम सुरेश पुर मौहारी के ग्रामीण रमाकांत , नैपाल कुमार, विनोदकुमार, इंद्रजीत ,मुन्ना,आदि ने अपना दर्द बताते हुए कहा कि मेरे गांव के किनारे से निकला हुआ पेंटेड रोड इतना जर्जर हो गया है की रोड पर बन गए गड्ढों में गांव का निकला हुआ गंदा पानी भरा हुआ है जो कतई बरसाती नाले से कम नहीं है हम लोगों को मजबूरन उस गंदे पानी में होकर निकलना पड़ता है वह पानी इतना प्रदूषित है उस पानी में निकलने से पैरों में खुजली व दाने निकल आते हैं पैर सड़ जाते हैं हम लोग परेशान हैं छोटे-छोटे बच्चे भी उसी रोड पर निकल कर परेशान हो रहे हैं इतना ही नहीं क्षेत्र का वह प्रमुख मार्ग होने के कारण लहरपुर रोड से मानपुर की तरफ आने जाने वाले व रमईपुर स्स्टेशन पर आने जाने राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों ने बताया कि इतना ही नहीं कई लोग इसमें गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं ग्रामीणों ने यह भी बताया मेरे गांव के उत्तर इसी रोड पर करीब 50 मीटर की दूरी पर रेलवे स्टेशन के किनारे दूसरी पटरी बदलने का काम चल रहा था उसकी सामग्री के लिए रेलवे के ठेकेदार द्वारा बालू मिट्टी लोहा मौरंगआदि का प्लांट बनाया गया था जिससे बार बार उक्त सामान लेकर लोड मोटर, ट्रक ट्राली, ट्रैक्टर आदि निकलने से यह रोड ज्यादा खराब हो गया है उक्त ठेकेदार ने निर्माण कार्य समाप्त हो जाने के बाद में रूट ठीक करवाने की बात कही थी लेकिन काम समाप्त होते ही सामान सहित बगैर रोड ठीक करवाए ही वह ठेकेदार चला गया ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने जलभराव वाले रूट को उच्चाधिकारियों व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से गड्ढों को दुरुस्त कर जिस जगह पर जलभराव है उसे ठीक करने की मांग की है
सीतापुर -पक्की सड़क पर गंदे पानी के जलभराव व ऊबड़ खाबड़ सड़क पर ग्रामीणों का निकलना दूभर

