जहांगीराबाद(सीतापुर)। कोरोना महामारी से बचाव के लिये सभी लोगों को आवश्यक रूप से टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करने तथा समाज में व्याप्त भ्रान्तियों को समाप्त करने की दिशा में मंगलवार को दोपहर बाद बिसवां विकास खण्ड की जहांगीराबाद ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान साजिदा खातून ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहांगीराबाद प्रांगण से समस्त ग्राम पंचायत सदस्यों व दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा आशा बहुओं की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर कोरोना जागरूकता रध को रवाना किया। कोर ग्रुप पोलियो परियोजना के अन्तर्गत कोविड-19 रिस्पांस प्रोजेक्ट के सम्बंध में ग्राम प्रधान साजिदा खातून ने प्रचार वाहन को रवाना किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि बहुत से अनपढ़ लोगों में कोरोना के टीकाकरण के संबन्ध में विविध प्रकार की भ्रातियां हैं जिन्हें दूर करने के लिए यह प्रचार वाहन गांव गांव जाकर ऐसे लोगों की भ्रांतियां दूर कर आवश्यक टीकाकरण के लिये जागरूक करेगा। इस प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना, हांथों को बार बार साबुन से धोना, एक दूसरे से उचित दूरी बनाये रखने तथा अनिवार्य रूप से कोरोना के टीकों के दोनों डोज लगवाने तथा बिना जरूरत घर से बाहर न जाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मुनीर अहमद, कम्युनिटी मोबलाइजर आविषी मिश्रा व शीला श्रीवास्तव तथा वंदना आंगनबाड़ी सुनीता,आशा व रमेश चन्द्र मिश्र सहित विद्यालय की शिक्षिका अंशिका सिंह व पूनम के अलावा गांव के लगभग तीन दर्जन महिला, पुरुष मौजूद रहे।
सीतापुर -कोरोना एक्सप्रेस रवाना।ग्राम प्रधान साजिदा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

