संवाददाताअमेठी। सहालक के मौसम में जहां एक ओर मांगलिक कार्यक्रम की धूम मची हुई है वहीं दूसरी ओर शादी-ब्याह में लोगों को ब्यस्त देख चोर हांथ साफ करने में लगे हैं। बताते चलें कि बीते रविवार को मोतिगरपुर थाना क्षेत्रांतर्गत दियरा चौराहा कादीपुर के पास मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी रामधीर चौहान के यहाँ से बारात गयी हुई थी। क्षेत्र में शादी और बारात की जानकारी के मद्देनजर मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव स्थित रामधीर चौहान की इलेक्ट्रॉनिक दूकान से चोरों ने 5 मोटर टुल्लू, 6 पंखा, कई बंडल तार, 5 पेटी एलईडी बल्ब, दूकान में लगा इनवर्टर और बैटरा बगल जनसुबिधा केन्द्र से प्रिंटर और लैपटॉप, किराना स्टोर से फ्रिज और तीनों दूकान से ढेर सारा सामान लेकर फरार हो गए हैं। मुंशीगंज थाना पुलिस द्वारा घटना की जानकारी होने पर तत्परता दिखाते हुए चार चोरों को रास्ते से पिकअप सहित धर दबोचा गया है। जिनसे एक सामान लादने वाली चार पहिया वाहन पिकअप समेत कुछ सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों में गांव पडोस के ही अंकुर चौहान पुत्र बिन्ध्यादीन चौहान और इनके रिश्तेदार रामबहादुर चौहान पुत्र बद्री प्रसाद चौहान ग्राम समगढा मंगापुर थाना उदयपुर प्रतापगढ़, साजन निवासी सुल्तानपुर और चौथा अपना नाम पता नहीं बता रहा है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मुंशीगंज से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन नेटवर्क समस्या के चलते बात नहीं हो सकी। फिलहाल अब पुलिस के साथ-साथ खुद को भी गंवईं चोरों से सतर्क रहना होगा।
अमेठी – घर से बारात लेकर गए दूकानदार की दूकान में हुई चोरी

