महमूदाबाद संवाददाता – सीतापुर, आज विश्व पर्यावरण दिवस के दिन महमूदाबाद से विधायक आशा मौर्या के द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया । वन विभाग के लोगों के द्वारा यह संदेश दिया गया कि वृक्षारोपण को बढ़ावा देकर हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित कर सकते हैं । मानव जीवन को संरक्षित करने के लिए शुद्ध जल और वायु होना बहुत आवश्यक है ।विधायिका द्वारा इस दिन लोगों से अपील की गई कि वह अपने आस-पास के प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए कदम उठाए। वैसे तो हम सब का कर्तव्य है कि हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे। आज लोग तरह-तरह की बिमारियों का शिकार हो रहे हैं, जिसका कारण जीवन शैली के साथ-साथ प्रदूषित होता हमारा पर्यावरण भी है। आज हमारे पास पर्याप्त मात्रा में ना पीने योग्य शुद्ध जल है और ना ही सांस लेने के लिए शुद्ध हवा है, उसके बाद भी हम पर्यावरण की सुरक्षा की तरफ एक भी सकारात्मक कदम नहीं उठा रहे हैं। इसका परिणाम भविष्य में बहुत ही घातक हो सकता है। इस साल 2022 के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “ओनली वन अर्थ” यानी की ‘केवल एक पृथ्वी’ है। 1972 में स्टॉकहोम में सम्मेलन हुआ, जिसमें ओनली वन अर्थ नारा ही दिया गया था। इसके बाद से वार्षिक वैश्विक कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसी सम्मेलन को 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी स्वीडन कर रहा है। विधायिका आशा मौर्या के साथ वन विभाग के तहसील स्तर के सभी अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता जिसमें मुख्य रूप से मोहन प्रसाद बारी,रवि अवस्थी, पवन सिंह,विशाल गुप्ता के साथ तमाम पर्यावरण प्रेमी भी उपस्थित रहे ।
सीतापुर -विश्व पर्यावरण दिवस पर महमूदाबाद विधायिका द्वारा पेड़ लगा कर प्रकृति को हरा भरा रखने व प्राकृतिक साधनों बचाने का दिया गया संदेश

