लखनऊ -आरएसएस कार्यालय को उड़ाने की धमकी

by | Jun 7, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सुलतानपुर जिले के एक डिग्री कालेज के प्रोफेसर को मोबाइल पर मैसज कर अलीगंज स्थित आरएसएस कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले कर्नाटक में भी पांच स्थानों पर धमाके करने की चेतावनी दी। इस मामले में मड़ियांव कोतवाली में मैसेज भेजने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस आरोपित के काफी करीबी पहुंच गई है। एक टीम बाहर जिले में रवाना कर दी गई है। एटीएस व अन्य खुफिया एजेन्सी भी सक्रिय हो गई है।मड़ियांव पुलिस के मुताबिक प्रोफेसर डॉ. नीलकंठ पुजारी ने एफआईआर लिखायी है कि दो दिन पहले एक शख्स ने अपने मोबाइल नम्बर से उन्हें मैसेज किया कि उनके ग्रुप में वह जुड़ जाये। फिर उस शख्स ने लिंक भेजा। इसके जरिये डॉ. नीलकंठ उसके बताये ग्रुप पर जुड़ गये। दूसरे दिन ही यानी रविवार को ग्रुप पर ही उन्हें धमकी दी गई कि अलीगंज स्थित सरस्वती मंदिर स्कूल में बने आरएसएस कार्यालय को बम से उउ़ा दिया जायेगा। यही नहीं मैसेज करने वाले शख्स ने यह भी लिखा कि कनार्टक में भी उनकी टीम पांच स्थानों पर धमाके करेगी। पुलिस अफसरों के मुताबिक आरोपित के बारे में काफी सुराग मिल गये हैं। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इससे पहले मोबाइल व कन्ट्रोल रूम में मैसेज कर कुछ लोग सीएम व सरकारी इमारतों को उड़ाने की धमकी पहले भी कर चुके हैं। इनसें से चार मामलों में पुलिस आरोपित को जेल भेज चुकी है। एसीपी अलीगंज सै. अली अब्बास ने बताया कि इस प्रकरण में रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। जांच की जा रही है।