पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से गोंडा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते 17 मई से निरस्त ट्रेनें आठ जून से बहाल होने लगेंगी। सीपीआरओ पीके सिंह ने बताया कि आठ जून से अधिकांश ट्रेनें पटरी पर लौट आएगी। बहाल होने वाली ट्रेनों में आरक्षण शुरू हो गया है। इनमें लखनऊ से चलने वाली और लखनऊ से गुजरने वाली दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें शामिल हैं। वहीं दो से तीन दिनों के भीतर अन्य प्रभावित ट्रेनें भी अपने रूट और समय से आवागमन करेंगी। यात्री रेलवे के 139 पर ट्रेनों की जानकारी लेकर सफर को आसान बना सकते है।ये ट्रेनें दोनों दिशाओं से बहाल होंगीट्रेन नंबर और ट्रेन का नाम12530/30 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र-लखनऊ जं.15203/04 बरौनी-लखनऊ जं.-बरौनी15114/13 छपरा कचहरी-गोमतीनगर-छपरा कचहरी12531/32 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर15008/07 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी-लखनऊ जं.15069/70 गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर12571/72 हमसफर एक्सप्रेस11123/24 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर02575/76 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद09451/52 गांधीधाम जं.-भागलपुर-गांधीधाम जं.22531/32 छपरा-मथुरा-छपरा05054/53 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर14674/73 अमृतसर-जयनगर-अमृतसर14649/50 जयनगर-अमृतसर-जयनगर15707/08 कटिहार-अमृतसर-कटिहार12597/98 गोरखपुर-सीएसटी-गोरखपुर12203/04 सहरसा-अमृतसर-सहरसा15065/66 गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर15067/68 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर13019/20 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा12565/66 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा15097/98 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस।12587/89 गोरखपुर-जम्मूतवी-गोरखपुर
लखनऊ से चलने और गुजरने वाली ट्रेनें बहाल होंगी

