लखनऊ – अस्पताल के संचालन पर लगी रोक, नोटिस चस्पा

by | Jun 7, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

जानकीपुरम स्थित मंगलम अस्पताल में हाथ के फैक्चर के ऑपरेशन के बाद 50 वर्षीय मरीज की मौत का मामले को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को जांच के लिए पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम को अस्पताल के गेट पर ताला लगा मिला। यही नहीं अस्पताल संचालक का फोन भी बंद मिला। लिहाजा जांच टीम ने अस्पताल के संचालन पर पाबंदी लगा दी। नोटिस भी चस्पा कर दी है।नोटिस चस्पाडिप्टी सीएमओ डॉ. एपी सिंह टीम के संग सोमवार को मंगलम अस्पताल पहुंचे। अस्पताल गेट पर ताला लटक रहा था। डॉ. एपी सिंह अस्पताल संचालक को फोन किया। फोन बंद मिला। उन्होंने बताया कि अस्पताल जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। अब तक कोई भी बयान दर्ज तक नहीं कराने आया। ऐसे में अस्पताल संचालन पर रोक लगा दी गई है। अस्पताल गेट पर नोटिस भी चस्पा करा दी गई है। मरीज के इलाज संबंधी दस्तावेज सीएमओ कार्यालय में 10 दिनों में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।इंदिरानगर स्थित ग्राम चांदन निवासी शीतल प्रसाद (50) मार्च में गिर गए थे। उनके हाथ फैक्चर हो गया था। परिवारीजन उन्हें जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-8 स्थित मंगलम अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मरीज को भर्ती कर लिया था। बेटे बृजेश कुमार ने बताया कि पिता घर से बाइक चला कर खुद अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने एक्सरे कराने के बाद ऑपरेशन का फैसला लिया। ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवारीजनों ने 13 मार्च को सीएमओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद अस्पताल संचालक समेत स्टाफ ताला लगाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने अस्पताल पर ताला जड़ दिया था। जांच दौरान पता चला कि अस्पताल का पंजीकरण तक नहीं मिला।