अमेठी -नहरों में नहीं है पानी कैसे हो किसानी

by | Jul 14, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मुख्य संवाददाता अमेठी – विकाशखण्ड शुकुल बाजार के अंतर्गत किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं व श्रमिक अपने रोजगार के लिए परेशान नजर आ रहे हैं सरकारी दावे फेल साबित हो रहे हैं अच्छे दिन आने की कहावत शत प्रतिशत झूठी नजर आ रही है गद्दी के लालच में भोली भाली जनता को प्रबोधन देकर सत्तासीन नेताओं ने किसान और मजदूरों की कमर तोड़ दी है सबका साथ सबका विकास की कहावत एक पहेली बनकर रह गई है वर्तमान समय में धान की रोपाई चल रही है लेकिन विकासखंड शुकुल बाजार ही नहीं अमेठी जनपद की किसी भी मेन डिवाइन की नेहरे हों या उनकी शाखाओं जैसे सुवेहा रजबहा में पानी नहीं है और शुकुल बाजार व संसारपुर की माइनर, क्षेत्र के किसानों ने अपनी जुबानी बताया कि गेहूं की सिंचाई के बाद बंद नैहरों में अब तक पानी नहीं दिखाई पड़ा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का फरमान जारी किया है लेकिन वह प्रयास आजतक पन्नो पर सिमट कर रह गया है किसान मायूस नजर आ रहा है क्षेत्र की 16 सरकारी राज्य के नलकूपों में आधे से अधिक बंद नजर आ रहे हैं जिनके बारे विभाग को सूचना दी गई लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही विभाग द्वारा नही की गई इस सम्बंध मे सोचने वाला कोई नहीं है ग्राम पंचायत धनेशा राजपूत के साथ साथ विकाशखण्ड शुकुलबाज़ार की कई ग्राम सभाओं में बिजली के खंभे तो खड़े हैं किंतु उनमें तार की खिंचाई व विधुत का संचार अभी तक नहीं है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ईमेल पर सूचना भेजी है जिसके बावजूद भी अब तक उन पर शासन प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की गई है जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन के जिला संरक्षक देवी दयाल शर्मा एंव शेषनाथ तिवारी दीपक ओझा सुरजीत यादव बंसराज यादव किसान मजदूरों के हित में शासन से नहरों में पानी व विकाशखण्ड शुकुलबाज़ार क्षेत्र के सभी ग्रामसभाओं में विधुत पोलों पर विद्युत तार खिंचवाने की मांग की है ऐसा नहीं होता तो सरकार का यह दावा अच्छे दिन आएंगे सबका साथ और सबका विकास जनता के सामने झूठा साबित है और जनता सन 2022 में अपने अपमान का बदला चुकाने के लिए तैयार है नहर में गांजा भांग के पेड़ जरूर देखे जाते हैं सड़क गड्ढों से युक्त है केंद्र और प्रदेश सरकार के सभी दावे झूठे हैं सावित हो रहे हैं ।