अधीक्षक और डिप्टी जेलर समेत बाराबंकी के चार जेलकर्मी सस्पेंड

by | Jun 9, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

यूपी के जेल एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति के निर्देश पर बुधवार को बाराबंकी के जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह, डिप्टी जेलर आशुतोष मिश्रा और जेल वार्डर राजेश भारती व सुरेश कुमार को निलंबित कर दिया गया। मंत्री ने औचक निरीक्षण में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता खराब मिली थी। बुधवार को मंत्री ने बाराबंकी जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की। बंदियों को मानक के अनुसार भोजन न दिए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही जेल एवं पाकशाला की व्यवस्था देखने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंत्री ने अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल अवनीश अवस्थी एवं डीजी जेल आनंद कुमार को यह निर्देश भी दिया कि प्रदेश की सभी जेलों में निरुद्ध बंदियों को निर्धारित मानक के अनुसार भोजन दिया जाए। उनके द्वारा प्रदेश की अन्य जेलों का भी निरीक्षण किया जाएगा और खाद्य सामग्री अधोमानक पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगीदूसरी ओर कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)धर्मवीर प्रजापति ने होमगार्ड विभाग में लगभग सौ से अधिक कर्मचारियों को अपनी तैनाती की इकाई से दूसरी इकाइयों में संबद्ध करने के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सभी कर्मचारियों की संबद्धता खत्म करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें अनियमितता की शिकायत मिल रही थी।