लखनऊ – चार कर्मचारियों ने उगले कई राज

by | Jun 9, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

विवेकानंद डोबरियाल के साथ राजस्व परिषद में काम कर चुके चार कर्मचारियों के बुधवार को एसीपी कैसरबाग के कार्यालय में बयान हुये। इन कर्मचारियों ने पुलिस अफसरों के सामने कई ऐसे राज खोले जिन्हें सुनकर सब हैरान रह गये। इन लोगों ने पुलिस से कहा कि डोबरियाल के साथ कई ताकतवर लोग हैं। ये लोग ही उसको शह देते थे। अब इनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है। इनकी शह पर ही वह अभी तक पुलिस के हत्थे चढ़ने से बचता आ रहा है। वहीं डीसीपी सोमने वर्मा ने बताया कि डोबरियाल की तलाश के लिये कुछ और नम्बरों को सर्विलांस पर लिया गया है।चार मई को कैसरबाग में डोबरियाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई थी। इसमें कई तरह की धांधलियां सामने आने के बाद सरोजनीनगर और मोहनलालगंज तहसील के कई कर्मचारी रडार पर आ गये थे। डीसीपी सोमेन वर्मा ने बताया कि अब कई तथ्य हाथ लग चुके है। कुछ और तथ्य जुटाने के लिये एसीपी कैसरबाग योगेश कुमार ने चार कर्मचारियों को अपने कार्यालय में बयान के लिये बुलाया था। इन कर्मचारियों ने खुद को बेकसूर बताते हुये कहा कि डोबरियाल के कई बड़ों से सम्पर्क है। इनमें एक सरकारी अधिकारी है। इस अधिकारी के खिलाफ कर्मचारियों ने कुछ सुबूत भी दिये हैं जिनकी असलियत का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अफसरों ने यह भी कहा कि बयान में कई महत्वपूर्ण राज कर्मचारियों ने दिये हैँ। जिनकी पड़ताल जल्दी ही पूरी कर ली जायेगी।