बलरामपुर -बलरामपुर में चला बाल अधिकार का जागरूकता अभियान

by | Jul 28, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ओंकार नाथ चौधरी जनपद बलरामपुर वर्ल्ड विजन इंडिया और चाइल्ड लाइन 1098 बलरामपुर टीम द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत मुड़ीला के टेढ़वा ग्राम जनपद बलरामपुर में बैनर और पंपलेट के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया बच्चो को उनके बाल अधिकार के प्रति जागरूक किया गया लोगो को कोविड-19 से सुरक्षा के विषय में बताया गया साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर लोगो को जागरूक करने के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर पुलिस सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 102, 108 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व 1090 महिला हेल्पलाइन के बारे में बताया गया और बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन बाल हित में कार्य करने वाली एक निशुल्क आपातकालीन आउटरीच सेवा है बच्चो के मदद के लिए डायल करे 1098 टीम द्वारा तुरंत मदद दी जाएगी जिसका उद्देश्य बच्चों को देखभाल व सुरक्षा प्रदान करना है ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान से श्री ओंकार नाथ चौधरी जी , श्री विश्राम पासवान जी , वर्ल्ड विजन इंडिया से श्री दिलीप जी चाइल्ड लाइन बलरामपुर के जिला समन्यवक श्री हरिशंकर यादव व टीम सदस्य प्रिंस कुमार यादव , द्वारा निम्न प्रकार की जानकारी दिया गया और बताया गया कि 0 से 18 वर्ष बच्चो के लिए चाइल्ड लाइन कार्य कर रही है चाहे मेडिकल सहायता , हो या शिक्षा सहायता, हो या कोई बच्चा अनाथ हो बेसहारा हो या पुलिस की सहायता हो , हर प्रकार की मदद चाइल्ड लाइन कर रही है ।