लखनऊ – जेम पोर्टल से खरीदारी न करने पर सख्त, होगी कार्यवाही- सीएम योगी

by | Jun 9, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेम पोर्टल से उत्पाद या सेवा की खरीद नहीं करने वाले विभागों और अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। अपर मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल ने ई-टेंडरिंग करने वाले विभागों को पत्र भेजा है। इसके बाद भी जेम से खरीदारी नहीं करने वाले विभागों के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की सिफारिश की जाएगी।अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि सीएम योगी की मंशा के अनुरूप जेम पोर्टल को पारदर्शिता के लिए लागू किया गया है। समीक्षा में सामने आया है कि अभी भी कुछ विभाग या अधिकारी ई टेंडरिंग कर रहे हैं, उन्हें पत्र भेजा जा रहा है। इसके बाद भी ई टेंडरिंग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की सिफारिश की जाएगी।जेम पोर्टल से 22,479 करोड़ रुपए की खरीदारी हुईजेम पोर्टल के नोडल विभाग एमएसएमई ने विक्रेताओं का पंजीकरण एक मिशन मोड में किया है। जिस कारण अब जेम पोर्टल पर करीब 45 लाख विक्रेता देशभर से रजिस्टर्ड हैं। इसमें तीन लाख 75 हजार यूपी से हैं और 70 हजार से अधिक सूक्ष्म और लघु उद्यमी हैं, इनसे सर्वाधिक 1198 करोड़ की 70 फीसदी खरीदारी की गई है। सरकारी विभागों की बात करें तो जेम पर 14,294 सरकारी खरीदार रजिस्टर्ड हैं। जेम पोर्टल से अब तक 22,479 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई है।समस्या होने पर यहां करें संपर्कजेम पोर्टल पर पंजीकरण या खरीद में आने वाली किसी भी समस्या के निवारण के लिए GOTT-PMU का गठन किया गया है, जिसके लिए जेम सेल निर्यात भवन, द्वितीय तल, 8 कैण्ट रोड, कैसरबागए लखनऊ या मोबाइल नंबर 7823922518 या ई मेल gemcellup@gmail.com से सम्पर्क किया जा सकता है।