बलरामपुर संवाददाता : जनपद बलरामपुर प्रशिक्षणविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 150 लाभार्थियों का प्रशिक्षण प्रारंभ- आज दिनांक 9 जून 2022 को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना द्वारा सिलाई के 150 लाभार्थियों का प्रशिक्षण सरदार पटेल ज्ञानस्थली स्कूल पूरब टोला बलरामपुर में आयोजन शुरू हुआ यह छह दिवसीय प्रशिक्षण है इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में पधारे श्री राजेश कुमार पांडे उपयुक्त उद्योग जिला प्रोत्साहन उद्योग एक उद्यमिता विकास केंद्र बलरामपुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे प्रधानाचार्य मंडलीय खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड बहराइच छतर सिंह जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने को लेकर सरकार के उद्देश्य की पूर्ति होगी श्री पांडे जी ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को विस्तार से बताया और सभी से कहा कि आप सभी समय पर आकर प्रशिक्षण देकर खुद का कारोबार शुरू करें कार्यक्रम को संचालित कर रहे सहसंयोजक श्री गुलाब सिंह जी ने अतिथि का स्वागत एवं धन्यवाद किया और सभी लाभार्थियों को प्रशिक्षण में समय से आने का आग्रह किया इस अवसर पर सहायक प्रबंधक श्री भूप राज सिंह जी संदीप कुमार जी रविशंकर जी प्रमोद चौधरी जी अंजली मिश्रा जी शालिनी कश्यप जी विश्वजीत तिवारी जी आदि उपस्थित है
बलरामपुर – विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना द्वारा सिलाई के एक सौ पचास लाभार्थियों का प्रशिक्षण

