जौनपुर – रिश्तों को किया तार तार दोस्तों संग पिता ही कर रहा था बेटियों का रेप, थाने पहुंचीं किशोरियां

by | Jun 11, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

जौनपुर में स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता बेटी जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने की घटना प्रकाश में आई है। बेटियों ने पिता पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पिता अपने दोस्तों के साथ लम्बे समय से उनके साथ दुराचार कर रहा है। किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। सीओ मड़ियाहूं भी थाने पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष की मानें तो जांच की जा रही है।सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की दो बहनें अपनी मां के साथ सुरेरी थाने पहुंचीं और पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि पिता व उसके दो दोस्त कई माह से दुराचार कर रहे हैं। मां ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं। मां के घर पर न रहने पर पिता दुराचार करता था। पिता की धमकी के चलते किशोरियों ने लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बताया। किशोरियों ने आरोप लगाया कि बीच में पिता 13 वर्षीय छोटी बेटी और सात साल के बेटे को लेकर मुंबई चला गया। वहां भी कुछ दिन अकेले दुराचार किया। इसके बाद नशीला पदार्थ देकर अपने दो तीन अन्य साथियों संग दुराचार कराता रहा। मुंबई से वापस घर लौटने पर पिता की इस हरकत से आजिज आकर छोटी बेटी ने किसी तरीके से हिम्मत जुटाकर मां को जानकारी दी। छोटी बहन के साहस को देखकर 15 वर्षीय बड़ी बहन ने भी अपने साथ पिता के किए गए कृत्य को मां को बताया। मां अपनी दोनों नाबालिग बेटियों को लेकर थाने पहुंच गई। सुरेरी पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। मां का यह भी आरोप है कि पुलिस ने पहली तहरीर नहीं ली। संशोधित तहरीर पर कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष सुरेरी श्रीप्रकाश राय ने बताया शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं अशोक सिंह ने भी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है