सीतापुर। जिला प्रभारी व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही दो दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को शहर पहुंचे। भ्रमण के पहले दिन वह रेउसा, सेवता, महमूदाबाद, बिसवां आदि स्थानों पर पहुंचे और वहां संचालित विकास योजनाओं के कार्यों का निरीक्षण किया। रेउसा में गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित कर उन्होंने सभी जरूरतमंदों को पात्रता के आधार पर सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने को निर्देशित किया।इस मौके पर छुट्टा जानवरों की समस्या पर चर्चा करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि जिन किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है वह एक-एक गोवंश अवश्य पाले। इससे यह परेशानी स्वत: ही खत्म हो जाएगी। जिला प्रभारी मंत्री ने बाढ़ परियोजनाओं के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के चल रहे कार्यों के बारे में क्षेत्रीय लोगों से जानकारी प्राप्त की तो ग्रामीण मथुरा प्रसाद अवस्थी सहित अन्य लोगों ने कि कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है।इस पर कृषि मंत्री ने सभी कार्यों को बरसात शुरू होने से पहले ही पूरा कराने का निर्देश दिया ताकि बाढ़ से होने वाली परेशानी को प्रभावी स्तर पर रोका जा सके। इसके बाद उन्होंने मलिन बस्ती पहुंचकर वहां रहने वालों से साफ सफाई से जुड़ी योजनाओं के लाभ के बारे में भी जानकारी ली।केंद्र व राज्य की योजनाओं का उठाएं लाभरेउसा/सीतापुर। प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में रेउसा ब्लॉक में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि वर्तमान में शहरी व ग्रामीण इलाकों में केंद्र व राज्य सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। इनके जरिए सभी जरूरतमंदो को लाभ दिया जा रहा है।उन्होंने महिला सुरक्षा, किसान सम्मान निधि, आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी। इस दौरान विधायक ज्ञान तिवारी व निर्मल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री कंचन संदीप बाजपेई, ओम प्रकाश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।खामियां छिपाने में जुटे दिखे जिम्मेदारसांडा (सीतापुर)। जिले के प्रभारी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सकरन विकासखंड की ग्राम पंचायत किरतापुर की गोशाला का मुआयना किया। मौके पर मौजूद कार्यरत गौ सेवकों से उनके भुगतान और भूसा आदि की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर कहा कि किसान सम्मान निधि पाने वाले सभी व्यक्तियों को एक-एक गाय संरक्षण के लिए उपलब्ध कराई जाए।गौ अस्तित्व को बचाया जा सके। प्रभारी मंत्री के निरीक्षण के दौरान छुट्टा पशु सड़क व रास्तों पर दिखायी न पड़े इसके लिए तहसील प्रशासन से जुड़े अफसर पहले से ही व्यवस्थाओं को चाक चौबंद दिखा अपनी खामियां छिपाने में जुटे दिखे। इसके लिए कृषि मंत्री के प्रस्तावित निरीक्षण मार्ग पर दो दिन पहले से ही सफाई कर्मी सहित अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गयी थी। इनका कार्य आवारा गोवंश व पशुओं को रास्ते पर से हटाना था।शौचालय में मिली लकड़ी, जताई नाराजगीबिसवां (सीतापुर)। कृषि मंत्री ने बिसवां क्षेत्र के मोहल्ला झज्जर स्थित मलिन बस्ती का निरीक्षण लिया। इस दौरान एक शौचालय में लकड़ी देख कर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताते हुए तत्काल इसे उपयोग लायक बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने पीएम आवास, शौचालय व साफ सफाई का जायजा लेते हुए मौजूद लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। निरीक्षण पर पहुंचे प्रभारी मंत्री का स्वागत विधायक निर्मल वर्मा और पालिका अध्यक्ष सीमा जैन ने किया।बिजली कटौती के कारण सूख रहीं फसलेंसेवता/सीतापुर। बाढ़ परियोजना का मुआयना करने के बाद जब प्रभारी मंत्री का काफिला आगे बढ़ा तो वहीं पर खड़े ग्रामीण सोनू और दिलीप ने क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली की कटौती की परेशानी का जिक्र किया। बताया कि हमारे खेत की मौसमी फसलें सूख रही हैं। सिंचाई की किल्लत बनी हुई है। बिजली केवल दो से चार घंटे ही मिल रही है। इस पर मंत्री ने मौजूद अफसरों को तत्काल इस परेशानी को दूर कराने का निर्देश दिया।
सीतापुर -लाभार्थियों को पालना होगा एक गोवंश

