सीतापुर – 2 माह से वांछित अभियुक्त को संदना पुलिस ने किया गिरफ्तार

by | Jun 12, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सीतापुर संवाददाता (संदना)।पुलिस उपमहानिरीक्षक /पुलिस अधीक्षक सीतापुर के आदेशानुसार व पुलिस क्षेत्राधिकारी मिश्रिख के कुशल निर्देशन में तलाश वांछित अपराधी व सघन चेकिंग करते हुए उपनिरीक्षक श्री रजनीश कुमार वर्मा ,हेड कांस्टेबल श्याम कुमार ,कांस्टेबल वीरेंद्र वर्मा, कांस्टेबल नफीस, कांस्टेबल दीपक कुमार सहितपुलिस टीम ,द्वारा वांछित अभियुक्त विनोद पुत्र स्वर्गीय मूलचंद उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम लोधपुरवा मजरा अनोगी थाना संदना जनपद सीतापुर जो करीब 2 माह से वांछित था जिसे आज समय करीब 1:05 बजे ग्राम लोध पुरवा से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त उपरोक्त पर मुकदमा अपराध संख्या 229/22 धारा 354/452/98ए /323/504/506 आईपीसी एक्ट के अन्तर्गत थाने में दर्ज है जिसे रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है