सीतापुर बिसवां संवाददाता : विकासखंड बिसवां में स्वच्छ भारत मिशन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जिम्मेदारों की उपेक्षा से शौचालय का लाभ ग्रामीणों के लिए सार्थक नहीं हो पा रहा है सामुदायिक शौचालय के टूटे दरवाजे शौचालय की शोभा बढ़ा रहे हैं बिसवां इलाके के ग्राम पंचायत निपनिया माफी में सामुदायिक शौचालय का निर्माण तो हुआ लेकिन टैंक को अधूरा ही छोड़ दिया गया दरवाजे टूटे हैं पानी की व्यवस्था भी नही है जिससे जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है यहां के लोग खुले में शौच जाने को विवश है ऐसी ही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में बारिश में मल त्याग के लिए बाहर जाना लोगों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है ब्लॉक जिम्मेदारों के धरातल पर निरीक्षण न करने की वजह से ब्लॉक में करोडो रुपए खर्च कर बनाए गए शौचालय निर्माण निरर्थक साबित हो रहे हैं इलाके में बड़े पैमाने पर कई पंचायतों का यही हाल है जहां पर बने सामुदायिक शौचालय सिर्फ शोपीस बने हैं ग्राम पंचायत निपनिया माफी के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान की उदासीनता के चलते जब से सामुदायिक शौचालय बना है तब से इसका यही हाल है न तो इसमें दरवाजा सही है न ही टैंक बना हुआ है यहाँ तक पानी की भी व्यवस्था नही है। शौचालय को अभी तक लोगों के लिए चालू नहीं किया गया है लोग रास्ता देख रहे हैं कि सामुदायिक शौचालय कब चालू हो और इसका लाभ मिले लेकिन जिम्मेदार इसको लेकर गंभीर ही नहीं हैं समुदायिक शौचालय बना होने के बावजूद महिलाएं बच्चे व बुजुर्ग खुले में शौच जाने का खतरा मोल ले रहे हैं।
सीतापुर – शो पीस बना सामुदायिक शौचालय खुले में शौच जा रहे लोग

