बलरामपुर – अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

by | Jun 14, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बलरामपुर संवाददाता : अन्तर्राष्ट्रीय बालश्रम निषेध के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित बाल श्रम निषेध के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में श्रम विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से चलाई जा रही नया सवेरा योजना के अन्तर्गत जनपद बहराइच के 12 ग्राम पंचायत/ वार्ड ब्लॉक चित्तौरा के 5 ग्राम पंचायत मछियाही, उन्नैशा, गोविंदापुर, बरौवा भदौली, समसा तरहर और बहराइच सदर के 7 वार्ड चांदपुरा, चांदमारी, काजी कटरा, सालारगंज, गुलाम अलीपुरा, बाशीरगंज, नाजिरपुरा पूर्वी को बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया है। बाल श्रम मुक्त 12 ग्राम पंचायत/ वार्ड के प्रधान/सभासद को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया जाएगा। श्रम विभाग में 5 पंजीकृत श्रमिक को भी योजना का स्वीकृति पत्र दिया जायेगा और श्रम विभाग की बाल श्रमिक विद्या योजना के 3 लाभार्थी बच्चो को भी स्वीकृति पत्र वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान खान, टीआरपी चंद्रेश यादव, प्रथम संस्था के अश्वनी सिंह, राकेश चौबे, बाल श्रमिक विद्या योजना के लाभार्थी 3 बच्चे दिलीप, प्रिंशु देवी, दिलीप कुमार और ग्राम पंचायत के प्रधान, वार्ड के सभासद सम्मलित हुए।