लखनऊ – सीमा में शामिल 88 गांवों को मिला 44 करोड़

by | Jun 14, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ संवाददाता : 88 गांवों के विकास के लिए महापौर संयुक्ता भाटिया ने विकास का पिटारा खोला है। नव सम्मिलित 88 गांवों में सड़क और नाली एवं अन्य विकास कार्यों के लिए 44 करोड़ रुपये के अनुमोदन दिया गया है। महापौर ने बताया प्रत्येक गावँ में शुद्ध पेयजल हेतु आवश्यकता अनुसार समरसेविल भी अलग से लगाया जाएगा। साथ ही सफाई और लाइट पर भी खर्च किया जाएगा।———–पार्षदों को नहीं देना होगा गृहकर और जलकरसदन में महापौर संयुक्ता भाटिया ने पार्षदों के एक आवासीय भवन को गृहकर, सीवरकर और जलकर से छूट देने का निर्णय लिया। महापौर ने बताया चूंकि पार्षद नगर निगम परिवार के सदस्य हैं। उन्हें कोई तनखाह नही मिलती है और न ही कोई भत्ता। वह दिन भर नगर निगम, शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाते हैं। ऐसे में उन्हें गृहकर, जलकर और सीवरकर से छूट प्रदान की जाती है।अनुसुइया रसोई के लिए एक करोड़, 10 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजनशहर में सड़क किनारे रहने वाले एवं दिहाड़ी मजदूरों सहित जरूरतमंदों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मात्र 10 रुपए में उपलब्ध कराने हेतु महापौर ने अनुसुइया रसोई के लिए बजट में 1 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।————महिला बाजार के लिए 7 करोड़ रुपये मंजूरमहिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु लखनऊ में पहला महिला बाजार बनेगा। इसके लिए नगर निगम ने 7 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। अब यह ‘महिला बाजार’ चारबाग में बनेगा।—————–लक्ष्मण प्रेरणा स्थल को मंजूरीलक्ष्मण प्रेरणा स्थल को भी बजट मिल गया है। प्रेरणा स्थल पर 151 फुट ऊंची लक्षमण की प्रतिमा लगेगी। लक्ष्मण प्रेरणा स्थल बनाने के लिए इस वित्तीय वर्ष मेँ 15 करोड़ रुपये का बजट में प्रस्ताव किया गया है।