हरदोई। मनरेगा में मजदूरों को किए गए काम के बदले मेंं मजदूरी का भुगतान करने में देरी करने वाले खंड विकास अधिकारियों पर शिकंजा कसा जाएगा। उच्चाधिकारियों तक शिकायतें पहुंची हैं कि मनरेगा के मजदूरों को समय से भुगतान दिलाने में बीडीओ रुचि नहीं ले रहे हैं।जिले के 19 विकास खंडों की 1073 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में मनरेगा से काम कराए जा रहे हैं। करीब 40 हजार मजदूर कार्य कर रहे हैं। बीते दिनों 14.42 फीसदी भुगतान देरी से करने की जानकारी समीक्षा बैठक के दौरान सामने आई थी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बीडीओ अपना रवैया सुधारें। मजदूरों को समय से मजदूरी का भुगतान कराएं। जो रोजगार सेवक, एपीओ, सचिव या प्रधान कागजी औपचारिकताएं पूरी करने में देरी करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाए।
हरदोई – काम के बदले में मनरेगा मजदूरी में देरी पर नपेंगे बीडीओ

