मैनपुरी में थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में खुदाई से निकले ऐतिहासिक हथियारों का जखीरा फिर बरामद हुआ है। पुलिस कार्रवाई के डर से मंगलवार की रात ग्रामीण 22 हथियार खेत में फेंक कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस इन हथियारों को कोतवाली ले आई। अब तक 69 ऐतिहासिक हथियार ताम्र निधियोँ के रूप में पुलिस बरामद कर चुकी है।इनमें से एएसआई 47 हथियार कालखंड की गणना के लिए अपने साथ आगरा ले जा चुकी है।चार दिन पूर्व गणेशपुर गांव मैं खेत की लेवलिंग के दौरान एक टीले से 39 हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। इसके बाद सोमवार को 8 हथियार और बरामद किए गए। कुरावली पुलिस के एसआई सत्येंद्र सोनकर की टीम ने गांव जाकर ग्रामीणों को कार्रवाई की चेतावनी दी तो सोमवार की देर रात 22 हथियार ग्रामीण खुदाई से जुड़े खेत में फेंक कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस इन हथियारों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने पुरातत्व विभाग आगरा के अधिकारियों को 22 और हथियार बरामद होने की जानकारी दे दी है। जिले के अधिकारियों को भी इस बरामदगी से अवगत कराया गया है।किसी सभ्यता का लिंक तलाश करेगा पुरातत्व विभागटीले की खुदाई से मिले यह हथियार ग्रामीण अपने साथ उठा ले गए थे। लेकिन कार्रवाई के डर से उन्होंने हथियार फेंक दिए। माना यह भी जा रहा है कि अभी कुछ और बस्तुएं ग्रामीणों के पास हैं। जिनकी बरामदगी के प्रयास पुलिस कर रही है। टीले की खुदाई से जो सामने दिया अब तक बर्बादी है उसने पुरातत्व विभाग की धडकने बढ़ा दी है। किसी बड़ी सभ्यता का लिंक इन ताम्र निधियोँ में तलाशा जाएगा।
उत्तर प्रदेश -खुदाई से निकल रहा ऐतिहासिक हथियारों का जखीरा, 22 हथियार और बरामद

