अतरौली। थाना क्षेत्र के ग्राम कटका में पट्टे की जमीन नापने गए लेखपाल को अराजकतत्वों ने पुलिस के सामने धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकी दी। सरकारी काम में बाधा डालते हुए अभिलेख फाड़ने और छीनने का भी प्रयास किया। लेखपाल ने थाने पर शिकायती पत्र दिया है।पीड़ित ने सण्डीला उपजिलाधिकारी और तहसीलदार सहित अपने संगठन को भी मामले की जानकारी पत्र लिखकर दी है। पीड़ित क्षेत्रीय लेखपाल ज्ञान सिंह ने बताया कि सोमवार को दिन में 3:30 बजे उच्च अधिकारियों के आदेश पर अपने सहयोगी लेखपाल शशिकान्त और पुलिस बल के साथ अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कटका में पट्टे की जमीन की पैमाइश कर रहा था। तभी अराजकतत्व ग्राम कटका निवासी रामबहादुर, शुभम, और अनुज एक राय होकर मौके पर आए।आरोप है कि पुलिस के सामने उससे धक्का मुक्की की। जान से मार डालने की धमकी देते हुए सरकारी अभिलेख खसरा खतौनी आदि छीनने और फाड़ने का प्रयास किया। सरकारी कार्य रोककर सरकारी कार्य में बाधा डाला। सहयोगी लेखपाल शशिकान्त की भी अराजकतत्वों ने जान से माल डालने की धमकी दिया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने जान बचाया। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।
हरदोई – अराजकतत्वों ने पुलिस के सामने लेखपाल से धक्कामुक्की कर दी धमकी

