सीतापुर – संदिग्ध हालात में किशोरी शव फंदे से लटकता मिला

by | Jun 19, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मानपुर(सीतापुर)। इलाके मे संदिग्ध हालात में किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पी एम के लिए भेज दिया है।बन्नी राय निवासी रेखा(14) पुत्री छोटेलाल उर्फ छोटकन्न का शव गांव के पूरब चंद्रभाल वर्मा के गन्ने के खेत मे लगे आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे झूलता मिला। परिजनों ने बताया सुबह करीब आठ बजे रेखा जानवरों के चारा के लिए घास काटने निकली थी। पीछे से उसकी छोटी बहिन भी कुछ दूरी पर थी। अचानक रेखा उसकी नजरों से कही ओझल हो गई। छोटी बहिन ने सोचा वह किसी काम से कहीं चली गई होगी। सोचकर वह घास काटने लगी। खेत की ओर निकले ग्रामीण ने गांव वालो को फांसी की घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुचे घर वालो ने रेखा के शव को लटकते देखा। थाना प्रभारी अरविंद कुमार कटियार ने बताया शव को पी एम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पी एम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कारवाई की जाएगी।